{"_id":"5a71f4ed4f1c1b514a8b6bd7","slug":"131517417709-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित दवाअों के गोरखधंधे में ससुर अौर बहू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित दवाअों के गोरखधंधे में ससुर अौर बहू गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।जिला पुलिस बद्दी की एसआईयू टीम ने नालागढ़ के दत्तोवाल स्थित एक केमिस्ट शॉप और घर में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। मंगलवार देर शाम हुई इस कार्रवाई में देर रात तक दवाओं की गिनती और उनके नामों की पड़ताल चलती रही। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ससुर और बहू हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को देखकर बेटा मौके से गायब हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस और ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर दत्तोवाल स्थित एक व्यक्ति क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित दवाएं बेचने का धंधा करता है। इस पर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने तुरंत ही इस क्लिनिक और मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों जगहों से 15810 नशीली गोलियां, दो शीशीयों सहित इंजेक्शन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक एनडीपीएस-21 के तहत आने वाली कुल 2390 दवाएं और दो शीशियों को बरामद किया है। इनमें कोडकट्स शीशियां 2, एलडेजोलम 0.5 एमजी 1600, एलप्राविन 0.25 एमडजी 780 और लोनाजैप 10 गोलियां शामिल हैं। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत 2890 दवाओं में ट्रामाडोक्स 190, जोल्टाडॉल 1500 व मेराडेल 1200 गोलियां पकड़ी हैं जबकि अन्य 10530 दवाओं में जैलॉप कैप्सूल 250, डोलाडॉल 6640, जीडॉल 2060, जैगडॉल 400 और ट्रामाडेक्स 1180 दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा ट्रामाडॉल साल्ट वाले उफेलरम इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बेटे की पुलिस कर रही है तलाश : एसपी
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ससुर और बहू को अदालत में पेश किया जा रहा है। बेटे की तलाश जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एवं ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह दवाएं कहां से खरीदी जाती थीं। क्लिनिक चलाते समय दवाओं का पूरा विवरण रखना अनिवार्य है। यह क्लिनिक संचालक के पास नहीं है।