{"_id":"5a1065474f1c1b70548be0a9","slug":"131511023943-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी के फाइनल में भिड़ेंगे सोलन और सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी के फाइनल में भिड़ेंगे सोलन और सिरमौर
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
kabbadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। प्राथमिक स्कूलों की 23वीं राज्य स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सोलन की टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। छात्र वर्ग के कबड्डी मुकाबलों में सोलन की टीम फाइनल में पहुंच गई है। सांस्कृतिक और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में भी सोलन का शानदार प्रदर्शन रहा है। शनिवार को यह प्रतियोगिता चौथे दिन में प्रवेश कर गई। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। सभी मुकाबले अब फाइनल तक पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में 11 जिलों के करीब 1320 खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बेडमिंटन, एथलेक्टिस, एकांकी, भाषण, एकलगीत, समूह गान और लोकनृत्य की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। कबड्डी छात्र वर्ग में सोलन और सिरमौर के मध्य फाइनल होगा। छात्रा वर्ग में शिमला और सिरमौर की टीमें फाइनल में पहुंच गई है।
बैडमिंटन के छात्र वर्ग के मुकाबलों में ऊना और सिरमौर जबकि छात्रा वर्ग में शिमला और ऊना की टीमों में फाइनल होगा। वॉलीबाल में शिमला और ऊना, छात्रा वर्ग में शिमला और सिरमौर में भिड़ंत होगी। शारीरिक शिक्षा सह निदेशक राजेश ठाकुर और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश कौशिक ने कहा कि इस प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक एवं एथलेटिक्स की भी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें एकलगान प्रतियोगिता में सोलन प्रथम, सिरमौर द्वितीय और मंडी तथा कांगड़ा तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा द्वितीय, हमीरपुर तृतीय स्थान पर रहे। समूहगान स्पर्धा में शिमला प्रथम, सोलन द्वितीय, एकांकी प्रतियोगिता में शिमला प्रथम, मंडी द्वितीय स्थान पर रहा। एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में लंबीकूद के छात्र वर्ग में सोलन का लखविंदर प्रथम, बिलासपुर का गौरव द्वितीय, सोलन का मीनराज तृतीय, छात्रा वर्ग में सिरमौर की प्रियांशी प्रथम, हमीरपुर की शीतल द्वितीय और सोलन की ईशा तृतीय स्थान पर रही। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के सभी मुकाबले फाइनल तक पहुंच गए हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने कहा कि पांच दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।