फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1260 children of Solan will join the mainstream of education.

Solan News: शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे सोलन के 1260 बच्चे

Sat, 03 Jan 2026 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
आउट ऑफ स्कूल बच्चों का फिर से सर्वे शुरू, 17 शिक्षा केंद्रों में 960 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा कर रहे ग्रहण
विज्ञापन


सर्वे के बाद शिक्षा से वंचित रहने वाले जिले में बच्चों की तैयार की जाएगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए दोबारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। इससे पहले किए गए सर्वे में जिले भर में 1,260 बच्चों को चिह्नित किया गया था, जिनमें से 300 बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार स्कूलों की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे 17 शिक्षा केंद्रों में 960 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन केंद्रों का संचालन एक निजी संस्था के सहयोग से किया जा रहा है, जो स्टाफ और कमरा मुहैया करवा रही है। बच्चों को समग्र शिक्षा के तहत वर्दी, जूते, किताबें और मिड-डे मील जैसी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

प्रबंधक पोर्टल पर अपलोड होगा रिकॉर्ड
विभागीय योजना के तहत प्रत्येक बच्चे का पूरा विवरण समग्र शिक्षा के प्रबंधक पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसमें बच्चे की आयु, उसकी समझने की क्षमता और उसे किस स्कूल व किस कक्षा में दाखिला दिया गया है, इसका पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा।
विज्ञापन


कोट
सोलन जिला मुख्यालय में भी एक नया सेंटर खोल दिया गया है। अभी तक 300 बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा गया है। अब दोबारा सर्वे शुरू किया गया है, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार कर ली जाएगी। इस सर्वे में मिलने वाले नए बच्चों को उम्र के आधार पर चिह्नित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण के बाद मुख्य धारा के स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र वर्मा, जिला अधिकारी,समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed