फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धू-धू कर जले बुराई के पुतले

धू-धू कर जले बुराई के पुतले

Fri, 19 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
9.2/26.0
विज्ञापन

धू-धू कर जले बुराई के पुतले
जिला के हर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
अमर उजाला टीम
सोलन। अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व शुक्रवार को पूरे जिला सोलन में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह बुराई के पुतले धू-धू कर जले। इसी के साथ नौ दिनों से चल रही रामलीला का भी समापन हो गया।
दशहरे के अवसर पर सोलन शहर में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामलीला स्थल गंज बाजार से शुऱ् हुई और ठोडो मैदान तक गई। इसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध हुआ और राम ने रावण पर विजय प्राप्त की। राम ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाया। इन पुतलों को जलते हुए देखने के लिए यहां हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। सोलन शहर में भी मेले का माहौल था और जगह-जगह खिलौने, मिठाई और अन्य वस्तुओं की फड़ियां लगी थीं। बच्चों में दशहरे को लेकर खूब उत्साह दिखा और बच्चों ने धनुष बाण, तलवारें और कई तरह के खिलौने खरीदे।
विज्ञापन


दाड़लाघाट दशहरा मेला दूसरे दिन भी जारी
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व दशहरा उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय दशहरे के दूसरे दिन का आयोजन बड़े धूमधाम व बड़े हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान वेद शुक्ला व उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यामंदिर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सहित अन्य सभी स्कूलों के छात्रों ने पहाड़ी व पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को आनंदित किया। नेहा शर्मा प्रस्तुत पहाड़ी व हिंदी गानों को लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 टीमों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत व दशहरा उत्सव समिति ने ऊंचाई वाले पुतले का दहन रामलीला क्लब दाड़ला और यूथ फार्मर क्लब स्यार ने किया। जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट रामकृष्ण शर्मा, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उप प्रधान लेखराज, एडीकेएम के प्रधान बालकराम शर्मा, पंचायत के सभी सदस्य, मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, समाजसेवी लाला शंकर, ओबीसी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, बंटू शुक्ला, निशांत, केशव वशिष्ठ, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश्वर, विकास, जय सिंह ठाकुर, कमल कौंडल, महेश्वर, राहुल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुनिहार में दशहरा मेले का शुभारंभ किया
20 अक्तूबर तक होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार में दो दिवसीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ दशहरा मैदान मे पूजा अर्चना के साथ शुरू किया गया। उत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रावण का पुतला था। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में ऊंट की सवारी, झूले, घड़ा फोड़ प्रतियोगिता आकर्षक रही। सांय काल को मेले के दौरान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की भव्य झांकी पूरे नगर कुनिहार में निकाली गई। पूरे नगर के भ्रमण के बाद झांकी दशहरा मैदान पहुंची जहां श्री राम ने धनुष बाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र तनवर ने बताया कि 19, 20 अक्तूबर तक आयोजन हो रहा है। इस मौके पर मेला संयोजक हंसराज ठाकुर, सचिव नवनीत शर्मा, राधा रमण शर्मा, अरविंद जोशी, अजय जोशी, संजय जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed