फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ई सिग्नेचर सुविधा से उद्यमी व कामगार दोनों होंगे

ई सिग्नेचर सुविधा से उद्यमी व कामगार दोनों होंगे

Fri, 23 Feb 2018 11:14 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से पैसा निकालने और इससे संबंधित अन्य कामकाज के लिए अब सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। इससे कर्मचारियों और उद्यमियों दोनों वर्गों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इसके लिए ई सिग्नेचर की व्यवस्था कर दी है। उद्योगपति या उद्योग के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता अपने उद्योग में ही बैठकर ई सिग्नेचर के माध्यम से अप्रूवल दे सकेंगे। इससे कामगारों के भविष्य निधि से जुड़े मामलों को निपटाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी के सौजन्य से बीबीएनआईए दफ्तर में आयोजित कार्यशाला में सहायक पीएफ अधीक्षक अजीत कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में वर्धमान समूह के उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में बीबीएन के विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों और कामगारों ने भाग लिया। पीएफ अधिकारी अजीत मिश्रा ने कहा कि सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना और प्रधानमंत्री प्री-धन रोजगार प्रोत्साहन योजना का लाभ पीएफ की अधिकृत साइट पर जाकर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना सरकार के सौजन्य से 15 हजार से कम के वेतन वाले कामगारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लक्ष्य से आरंभ की है। शिविर में वर्धमान ग्रुप के उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर लोगों को पीएफ संगठन से जुड़ने तथा सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। पीएफ अधिकारी संतोष राज शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित उमंग ऐप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कामगार इस ऐप को फोन पर डाउन लोड कर अपने खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अपनी जमा राशि को ऐप के माध्यम से ही निकाल सकते है। ऐप की सुविधा से कामगारों को कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कामगार के यूनिक आईडी नंबर से आधार का लिंक होना लाजमी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed