फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कालेज में जल्द मिलेगी मल्टीपर्पज हॉल की सुविधा

कालेज में जल्द मिलेगी मल्टीपर्पज हॉल की सुविधा

Sun, 24 Mar 2019 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ कॉलेज को जल्द मिलेगा मल्टीपर्पज हॉल
विज्ञापन

दो मंजिला भवन की एक स्लैब तैयार, अगले माह में डलेगी दूसरी
तीन करोड़ से बन रहा हॉल; लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम व लेक्चर थियेटर बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कॉलेज में अब एक छत तले कई इंडोर गेम्स का आयोजन होगा। इसमें मॉडर्न स्टेज, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और लेक्चर थियेटर की सुविधा मिलेगी। तीन करोड़ की लागत से प्राचार्य कक्ष के समीप बन रहे दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य लोनिवि नालागढ़ मंडल कर रहा है। इसका 50 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। पहली मंजिल की स्लैब डाली जा चुकी है और दूसरी आगामी माह में पड़ जाएगी। इस भवन के बनने से खुली-डुली लाइब्रेरी बनेगी, वहीं सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों के लिए एक अन्य भवन की सुविधा मुहैया होगी। योजना के तहत 105 बाई 60 फीट के इस भवन की धरातल मंजिल में क्लासरूम होंगे। मॉडर्न सुविधाओं वाली लाइब्रेरी सहित कार्यालय बनेगा। पहली मंजिल में सांस्कृतिक गतिविधियों आदि के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला ऑडिटोरियम व ग्रीन रूम बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम में सुसज्जित स्टेज आदि का पूरा प्रबंध किया जाएगा। द्वितीय मंजिल में बनने वाले कक्ष में भी कई प्रकार की एक्टिविटी होगी। इसी भवन में इंडोर गेम्स का कक्ष बनेगा जहां छोटी गेम्स आसानी से हो सकेंगी।

50 फीसदी कार्य हो चुका है पूर्ण
एसडीओ लोनिवि नालागढ़ मंडल राजकुमार शर्मा ने कहा कि मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कार्य 50 फीसदी हो चुका है। इसकी एक स्लैब डाली जा चुकी है जबकि जल्द ही दूसरी स्लैब डाल दी जाएगी। इसका शेष कार्य पूरा कर इसे कॉलेज को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed