फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   04smlsln20171656496.sty

04smlsln20171656496.sty

Sun, 04 Nov 2018 05:32 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
80 वर्षीय बुजुर्ग ने मांगा बिजली कनेक्शन, मिला सोलर लाइट का तोहफा
विज्ञापन

बिजली बोर्ड कर्मियों की मार्च तक कनेक्शन टालने की बात पर भड़के मंत्री मारकंडा
जनमंच कार्यक्रम में मंत्री ने लगाई बिजली बोर्ड अधिकारियों को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। जनमंच कार्यक्रम में बिजली का कनेक्शन देने की फरियाद पूरा करने में चार माह का वक्त मांगने पर मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने बोर्ड अधिकारियों की क्लास ले ली। कुनिहार जनपद की हाटकोट पंचायत में माहौल उस समय गंभीर हो गया जब जखडीयू गांव के 80 वर्षीय केशव राम घर में बिजली न होने की शिकायत लेकर जनमंच कार्यक्रम में पहुंचे। इस पर जवाब देते हुए बिजली बोर्ड अधिकारियों ने मार्च 2019 तक बिजली का प्रबंध करने की बात कही। यह देखकर मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे डॉ. राम लाल मारकंडा ने अधिकारियों को फटकार लगा दी। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के घर के समीप सोलर लाइट लगाने के लिए 15 हजार रुपये तत्काल उपायुक्त को जारी कर दिए। वहीं बिजली बोर्ड को जल्द से जल्द बिजली का प्रबंध करने की बात भी कही। जनमंच कार्यक्रम में उपतहसील कुनिहार कार्यालय का मामला भी उठा। कार्यक्रम में अधिकांश पंचायतों में बिजली और पानी की समस्याएं सामने आईं। उन्हें मंत्री ने उच्च अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक आयोजित पांच जनमंच कार्यक्रमों के सफल आयोजन के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं और उनकी शिकायतों और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सरकार निपटान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान अनेकों समस्याएं व शिकायतें ऐसी सामने आ रही हैं जिनका निपटारा अधिकारी वर्ग अपने स्तर पर कर सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागीय कार्यों को गंभीरता से लें जिससे आमजन जनमंच से लाभान्वित हो सकें और उनकी समस्याओं का त्वरित हल हो सके। जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के मंत्री सीधे तौर पर लोगों से उनकी समस्याओं को मौके पर विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निपटारा कर रहे हैं।
बेटियों को बांटी 10-10 हजार की एफडी
जनमंच कार्यक्रम में बेटी है अनमोल योजना के तहत बेटियों को 10-10 हजार की एफडी राशि दी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बच्चियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा देने का संदेश दिया और उन्हें आगे लाने की बात कही।
विज्ञापन

घरों के नुकसान पर दिया मुआवजा
सुंदर लाल के मकान को 80 फीसदी नुकसान होने पर 80 हजार रुपये व कमला देवी को मकान के नुकसान के लिए 65 हजार रुपये की राशि दी गई। मांगल पंचायत के बागा से आए प्रतिनिधि मंडल ने बागा में चल रही सीमेंट फैक्ट्री में हिमाचलियों को 75 फीसदी रोजगार देने की मांग की। मंत्री ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को 2022 तक पूरा करने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। 30 नई योजनाएं प्रदेश सरकार आरंभ कर रही है जिसमें से कृषि विभाग की 16 योजनाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हम आज आजाद हुए हैं
कुनिहार सब तहसील के मामले ने भी थोड़ी देर के लिए तूल पकड़ा लेकिन मंत्री ने अपनी सूझबूझ से इसका निराकरण किया। वहीं कई लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर भी भेदभाव तरीके से कार्य करने की बात कही। पेयजल की कई समस्याओं को जनमंच पर उठाते हुए कई लोगों ने जब 35-40 वर्षों से पानी न आने की बात कही तो मंत्री के मुख से कई मर्तबा ये शब्द निकले की क्या हम लोग आज ही आजाद हुए हैं।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, खादी बोर्ड उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व विधायक अर्की गोविंद शर्मा, प्रदेश सचिव भाजपा रत्न सिंह पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बाबू राम पंवर, महामंत्री मंडल देवेंद्र शर्मा, उपायुक्त विनोद कुमार, एसडीएम छवि नांटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed