फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   वॉइस ऑफ हिमाचल के गायक मास्टर लक्की के मेरे रसके कमर पर झूमे लोग

वॉइस ऑफ हिमाचल के गायक मास्टर लक्की के मेरे रसके कमर पर झूमे लोग

Sat, 20 Oct 2018 06:20 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में मास्टर लक्की के मेरे रश्के कमर पर झूमे लोग
विज्ञापन

वॉइस ऑफ हिमाचल के गायकी ने जमाया रंग, हिमाचली-पंजाबी गानों को लगा तड़का
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत एवं दशहरा उत्सव समिति दाड़लाघाट की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली, पुराने गीतों व पंजाबी गानों का खूब तड़का लगा। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि अंबुजा सीमेंट के प्रधान अनुपम अग्रवाल और विशेष अतिथि के रूप में एसएचओ दाड़लाघाट मोती सिंह रहे। ग्राम पंचायत एवं दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। अनुपम अग्रवाल ने कहा कि मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी प्राचीन सभ्यता के द्योतक हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में भाईचारा बढ़ता है। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय और नामी पहाड़ी कलाकार योगेश मुकुल, पूनम सरमैक, मास्टर लकी, स्थानीय कलाकार नेहा शर्मा, श्रुति शर्मा, आयुष वशिष्ठ, पीयूष शर्मा व एंकर रश्मि ठाकुर व संदीप सैंडी ने देर रात तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सबसे पहले नेहा शर्मा ने हिंदी व पहाड़ी गाने की प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हिंदी गाने व नाटी इत्यादि कई प्रस्तुतियों दीं। इसके बाद श्रुति शर्मा ने पुराने गीतों व पंजाबी गानों, पहाड़ी गाने का बखूबी समावेश किया। एक के बाद एक गीत प्रस्तुत करके पंडाल की दर्शक दीर्घा में मौजूद हजारों दर्शकों का आयुष वशिष्ठ ने मन मोह लिया। वॉइस ऑफ हिमाचल के गायक मास्टर लक्की ने मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, कुड़ी कुड़ी ये जो सामने रहंदी ए, पहाड़ी गीत ईसा गरावों रे लंबड़ा ओ इन्हा छोरुआं खे लया समझाई बाटा जांदे सिटी मारदे आदि गाने गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। फोक सिंगर पूनम सरमैक ने इक आदिया मंगाई जा वो मेरा पीने खे जिउ बोलीरा, कांडा टुटा गुंबरो रा रे साहिबा री बीबीए आदि पहाड़ी गाने गाकर पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को नचा दिया। वॉइस ऑफ हिमालयाज योगेश मुकुल ने तूं चंगा नहीं किता बीबा, दिल दियां गल्ला करांगे नाल-नाल बैके, रोहड़ू जाना मेरी आमिये आदि गाने प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बीच-बीच में हास्य कलाकार संदीप सैंडी ने श्रोताओं को चुटकले सुनाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज, पंचायत समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, दाड़लाघाट ग्राम पंचायत के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, एडीकेएम के प्रधान बालकराम शर्मा, मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, कमल कौंडल, विकास शर्मा, ओबीसी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, केशव वशिष्ठ, इंद्र सिंह चौधरी, पवन कुमार, आशीष गुप्ता, राकेश गौतम, प्रेम, निशांत गुप्ता, राहुल चौधरी, महेश्वर, बंटू, जयपाल सिंह चौधरी, आसिफ चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed