{"_id":"5b991309867a557ed049147f","slug":"11536758537-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में छह और मरीज डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में छह और मरीज डेंगू की चपेट में
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। फार्मा हब बीबीएन में डेंगू का डंक लगातार लोगों को जख्म दे रहा है। छह नए रोगी डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 पहुंचने वाली है। बीबीएन के बद्दी अस्पताल में एलीजा विधि से किए 38 टेस्टों में से छह नए मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। बीबीएन के तहत बद्दी में 149 और नालागढ़ में 42 मामले डेंगू के डिटेक्ट हो गए हैं और डेंगू के मरीजों की संख्या 191 पहुंच चुकी है।
बद्दी में डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक है जबकि नालागढ़ में डेंगू के रोगी कम है। बीबीएन में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविराज ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग प्रयासरत है और जागरूकता अभियान जोरों से चलाया है। बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि बद्दी में डेंगू के छह नए मामले डिटेक्ट हुए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग खुद भी डेंगू के प्रति जागरूक हों और सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन