{"_id":"5ac4ff7b4f1c1ba8618b55b9","slug":"11522859899-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी में खाली पदों को भरेगा विभाग, 26 को होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी में खाली पदों को भरेगा विभाग, 26 को होंगे साक्षात्कार
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों को जल्द भरेगा बाल विकास परियोजना विभाग, 26 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार
24 अप्रैल से पहले करने होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
बाल विकास परियोजना सोलन में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 26 अप्रैल को बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में होंगे। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय देय मिलेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र पर समस्त प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों सहित 24 अप्रैल तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभांवित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2018 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो और सहायिका के लिए आठवीं पास होनी चाहिए। सहायिका पद के लिए आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास मान्य होगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जारी/प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
यहां भरे जाएंगे पद
बाल विकास परियोजना वृत्त सोलन शहरी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सरदार मोहल्ला, नप सोलन वार्ड-11 और आंगनबाड़ी केंद्र चौरीघाटी, नप सोलन वार्ड-10 में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। बाल विकास परियोजना वृत्त कुम्हारहट्टी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारहट्टी, पंचायत चेवा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदनपत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे।