{"_id":"5a11770e4f1c1b6d548bdf95","slug":"11511094030-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि, शैल्जा और रीतिका बनी मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरुषि, शैल्जा और रीतिका बनी मिस फेयरवेल
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
मुरारी लाल मैमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी सोलन मोहित चावला मुख्यातिथि और कॉलेज के चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। कॉलेज के निदेशक निमित गुप्ता और प्रिंसिपल शशि शर्मा ने मुख्यातिथि को स्वागत किया।
इस मौके पर अंकित गुप्ता, कुसुम गुप्ता, मानसी गुप्ता, साक्षी गुप्ता, अनय गुप्ता भी मौजूद रहे। फ्रेशर पार्टी के दौरान कैटवॉक का भी आयोजन किया गया। इसमें कई राउंड करवाए गए। बीएससी की आरुषि, पोस्ट बेसिक की शैल्जा और जीएनएम की रीतिका को मिस फेयरवेल चुना गया। इसी तरह मिस अटायर बीएससी की मिशुल, पोस्ट बेसिक की दिव्या और जीएनएम की शीतल बनी।
विज्ञापन
मुख्यातिथि एसपी मोहित चावला ने कहा कि जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरूरी है। तभी हम उस मुकाम तक जाने की कोशिश करेंगे और उसे हासिल भी कर सकेंगे। कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से कॉलेज में एमएससी नर्सिंग की कक्षाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन