{"_id":"5ca390a6bdec22141b2b6044","slug":"111554223270-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा चिट्टे का तस्कर, नाइजीरिया का रहने वाला है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा चिट्टे का तस्कर, नाइजीरिया का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन पुलिस ने दिल्ली जाकर पकड़ा चिट्टे का तस्कर
नाइजीरिया का रहने वाला है आरोपी, निजी स्कूल के अध्यापक की निशानदेही पर गिरफ्तारी
पहले से चिट्टा के मामले में गिरफ्तार किए अध्यापक के बयान पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने चिट्टा सप्लाई के मामले में नाइजीरियन मूल के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने पहले से चिट्टे के मामले में गिरफ्तार निजी स्कूल के अध्यापक के बयान के आधार पर कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने अब उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस के अनुसार 28 मार्च को कसौली-धर्मपुर मार्ग पर पुलिस ने गश्त पर नीतीश निवासी सनावर जो कि एक निजी स्कूल में बतौर अध्यापक तैनात है, से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से इसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं पुलिस रिमांड के दौरान उक्त व्यक्ति ने नशे की खेप सप्लाई के मामले में उक्त नाइजीरियन व्यक्ति का नाम बताया था। पुलिस ने अध्यापक के फोन डिटेल सहित अन्य तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम रविवार को उक्त नाइजीरियन को पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हो गई थी। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर सोलन लाया गया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान गोदविन अमैद के रूप में की है। जिसका पुलिस ने मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश करेगी और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। जिसमें उक्त व्यक्ति को रिमांड मिलने के बाद कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।
आरोपी से पूछताछ के बाद हो सकते हैं कई खुलासे
एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा के मामले में एक व्यक्ति को 28 मार्च को गिरफ्तार किया था। वहीं, इससे पूछताछ करने के बाद उसने चिट्टे की सप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम, पता बताया था, वहीं पुलिस की एक टीम उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिए दिल्ली भेजी गई थी, जहां से उसे गिरफ्तार कर सोलन लाया गया है। अब पुलिस की ओर से उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद उक्त व्यक्ति से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।