फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में वेंडिंग जोन तय करने से पहले 17 खोखा धारकों को नोटिस

परवाणू में वेंडिंग जोन तय करने से पहले 17 खोखा धारकों को नोटिस

Tue, 09 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
वेंडिंग जोन तय करने से पहले
विज्ञापन

17 खोखा धारकों को नोटिस
नोटिस मिलने के बाद परवाणू के खोखा धारकों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। रेहड़ी खोखा मार्केट परवाणू में हिमुडा ने पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य क्षेत्र के 17 खोखों को 24 घंटे में हटाने के नोटिस दे थमा दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद खोखा धारकों में आक्रोश है। खोखा धारकों का आरोप है कि नगर परिषद ने पहले खोखा धारकों के लिए जगह चिह्नित करनी थी और उसके बाद खोखे हटाने के आदेश जारी करने थे, लेकिन नगर परिषद बसाने से पूर्व ही खोखा धारकों को हटाने पर तुली है।
खोखा धारकों का कहना है कि जिन खोखों को हटाने के लिए हिमुडा ने नोटिस दिए हैं, उन्हें हटाने की जगह मार्केट के खोखों को हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि हिमुडा और नगर परिषद वेंडिंग जोन की जगह सुनिश्चित कर दे, ताकि वे अपने खोखे वहां शिफ्ट कर सकें। नगर परिषद की ओर से वेंडिंग कमेटी बनाए जाने के बाद वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया था, जहां पर खोखे हटा कर शिफ्ट किए जा सकें, लेकिन बिना वेंडिंग जोन के खोखों को हटाने के आदेश देना खोखा धारकों के साथ विश्वासघात है। नगर परिषद् ने खुद खोखा धारकों को लाइसेंस दिए हैं तथा खोखा धारक बाकायदा अपना टैक्स भी नगर परिषद में जमा करवाते हैं।
विज्ञापन


स्वयं स्थानांतरित करें खोखे
नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि खोखा धारकों को वेंडिंग जोन चिह्नित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने खोखे वहां स्थानांतरित नहीं किए हैं। कोर्ट के सख्त आदेशों के चलते यहां से खोखों को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। यदि ये खुद हटा लेते हैं तो प्रशासन की और से कोई कार्रवाई नहीं होगी, अन्यथा बलपूर्वक हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिया जा चुका दो सप्ताह का समय
एसडीओ हिमुडा राजेश ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश जून में जारी किए गए थे, जिसके तहत इन्हें 2 हफ्ते का समय दिया गया था, लेकिन तय सीमा के बाद भी खोखे नहीं हटाए गए। कोर्ट के सख्त निर्देशों के अनुसार इन्हें हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed