{"_id":"5b5755034f1c1b42748b69f6","slug":"111532450051-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जल संकट, नप के टैंकों में सूख रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जल संकट, नप के टैंकों में सूख रहा पानी
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। बीस लाख गैलेन प्रतिदिन की जरूरत वाले शहर को कागजों में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग पूरा पानी नियमित सप्लाई कर रहा है। इसके बावजूद सोलन शहर में शिमला के बाद गंभीर जलसंकट खड़ा हो गया है। नगर परिषद शहर में पानी के कट लगा रही है। शहर के किसी वार्ड में पांच दिन बाद सप्लाई दी जा रही है तो कुछ वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है। जिससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों में नगर परिषद के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश पनप उठा है। नगर परिषद इससे पूर्व सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग पर सप्लाई पूरी न देने का ठीकरा फोड़ती रही है और बरसात में गाद आने की बात कहकर वार्डों में पानी के कट लगाए जा रहे हैं। आलम यह है कि शहर में पेयजल की भीषण कमी से जूझ रहे वार्डों में लोगों के पास खाना बनाने तक के लिए पानी नहीं बचा है। दूसरी ओर नगर परिषद की रहनुमाई वाले वार्डों में पानी की कोई किल्लत देखने को नहीं मिल रही है। शहर में जलसंकट के इन हालात में नगर परिषद और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग दोनों आमने-सामने आ गए हैं। आईपीएच पेयजल सप्लाई का दावा कर रहा है जबकि नगर परिषद पर्याप्त पानी न मिलने की बात कर रही है। आईपीएच विभाग ने आकंड़ों के साथ दावा किया है कि वह पिछले एक महीने से दोनों पेयजल योजनाओं से कमेटी को 20 से 30 लाख गैलेन पानी सप्लाई की है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पानी की सप्लाई होने के बाद पानी कहां जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाइपों में लीकेज और मेन लाइन से खास लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं जहां से पानी की सीधी सप्लाई हो रही है। शहर में पानी का वितरण सही न होने के चलते शहर को बरसात के मौसम में प्यासा रहना पड़ रहा है।
सोलन है एक लाख लोगों का शहर
नगर परिषद ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग से रोजाना 20 लाख गैलेन पानी की सप्लाई का निर्धारण किया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर परिषद सोलन में 60 हजार की आबादी पंजीकृत है। नगर परिषद क्षेत्र में इस समय एक लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। जिनमें बड़ी संख्या में पढ़ाई करने या नौकरी की तलाश में यहां पहुंचे लोग शामिल हैं।
मंगलवार को 28.01 लाख गैलेन पानी छोड़ा : आईपीएच
आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद का कहना है कि पिछले एक महीने में 20 लाख गैलन से अधिक पानी की सप्लाई योजनाओं से की गई है। शहर में पानी न पहुंचना हैरानी की बात है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आईपीएच ने 28.01 लाख गैलेन पानी सप्लाई किया है। जिससे पूरे शहर को एक साथ पानी दिया जा सकता था। लेकिन इसके बावजूद वार्डों में लोगों को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई के गलत आंकड़े पेश कर रहा आईपीएच : नप अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आईपीएच विभाग गलत आंकड़े पेश कर रहा है। नगर परिषद को पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है। जितना पानी उठाऊ पेयजल योजनाओं से हासिल हो रहा है, उसे वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद बराबर वितरण कर रही है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे सप्लाई मिल रही है, वैसे-वैसे वितरण हो रहा है।
आईपीएच की ओर से नगर परिषद को वितरित पानी का विवरण
जुलाई सप्लाई हुआ पानी (लाख गैलन)
17 27.36
18 27.70
19 18.98
20 23.38
21 19.32
22 24.75
23 18.42
24 28.01