फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जेके ठाकुर को प्रधान बने संघ के अध्यक्ष

जेके ठाकुर को प्रधान बने संघ के अध्यक्ष

Thu, 10 May 2018 09:58 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
सोलन। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के चुनाव वीरवार को सोलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वित्त सचिव नंदलाल की अध्यक्षता में हुए। इसमें दिनेश गुप्ता को पर्यवेक्षक बनाया गया था। महामंत्री एनआर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से जेके ठाकुर को प्रधान, सतपाल राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामलाल को महामंत्री, परविंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, चमन शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, मदन लाल और नीलकंठ को उपाध्यक्ष, शिवानी ठाकुर, शशि पाल, वीरेंद्र ठाकुर और होशियार सिंह चंदेल को संयुक्त सचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में 200 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव एनआर ठाकुर ने कहा कि सरकार और कर्मचारी महासंघ के बीच बैठकों का दौर दोबारा से शुरू होगा। एनआर ठाकुर ने बताया कि 13 मई को कांगड़ा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक होगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर सहमति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के नाम का भी ऐलान होगा। बैठक में संयोजक जेके ठाकुर, वित्त सचिव देवी दत्त तनवर, उपाध्यक्ष अनूप भारद्वाज, प्रदेशाध्यक्ष आयुर्वेदा सूरज नेगी, धर्मेंद्र कंडाघाट, सतपाल राणा और जय कृष्ण ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


पैराशूटी नेताओं को नहीं
मिलेगी मान्यता : ठाकुर
सोलन। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव एनआर ठाकुर ने कहा कि फेडरेशन ठेके पर नहीं चल रही जिसकी कमान किसी को भी सौंप दी जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग सालभर गतिविधियों और कर्मचारी हित से जुड़े रहे हैं असल में महासंघ को चलाने का अधिकार भी उन्हें ही मिलेगा। समांतर महासंघ के पदाधिकारी यदि उनके साथ जुड़ना चाहेंगे तो उनका स्वागत है। लेकिन वे किसी पद के मकसद से आएंगे तो स्वीकार नहीं किया जाएगा। महासंघ में आने वाले सभी कर्मचारी कार्यकर्ता की भावना से जोड़े जाएंगे। उन्हें खुद को साबित करना होगा उसके बाद ही पदभार के बारे में विचार किया जा सकता है। फेडरेशन में किसी भी पैराशूटी पदाधिकारी को मान्यता नहीं मिलेगी। कुछ लोग समांतर संगठन चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे सिर्फ एनजजीओ फेडरेशन को तोड़ने का विश्वास रखते हैं लेकिन उनके पास कर्मचारियों के साथ की ताकत नहीं है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में कुल 1.67 लाख कर्मचारी पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 96 हजार कर्मचारी ठाकुर गुट की सदस्यता ले चुके हैं। महासंघ के गठन को लेकर जमीनी स्तर से काम हुआ है। तीन जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बदले की भावना से काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed