फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   फोरलेन प्रभावित कारोबारियों के लिए बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

फोरलेन प्रभावित कारोबारियों के लिए बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

Wed, 21 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन प्रभावित कारोबारियों के लिए बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स
- फोटो : amar ujala
धर्मपुर (सोलन)। फोरलेन प्रभावित कारोबारियों को बसाने की कवायद शुरू हो गई है। सुबाथू रोड के किनारे पार्किंग और शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण कर प्रभावित दुकानदारों को दुकानें मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए धर्मपुर पंचायत ने प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। यह जानकारी धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओपी पंवर और उपप्रधान सुशील शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की धर्मपुर में वर्तमान समय में पार्किंग न होने से हाईवे और साथ लगते संपर्क मार्गों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खडे़ किए जा रहे हैं। इस कारण हाईवे और अन्य सड़कों पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों तरफ अवैध पार्किंग के कारण पैदल चलने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। अन्य संपर्क मार्गों पर सैकड़ों टैक्सियां, निजी छोटे और बड़े वाहन, पिकअप, ट्रक हाईवे के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से पार्क किए जाते हैं। इस कारण आने जाने वाले मुसाफिरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबाथू रोड पर रेलवे विभाग के कब्जे में प्रदेश सरकार की 17 बीघा भूमि है। रेलवे के कब्जे वाली भूमि पिछले काफी वर्षों से बेकार पड़ी है। लेकिन इस बेकार पड़ी 17 बीघा भूमि में से धर्मपुर पंचायत द्वारा पांच बीघा भूमि को प्रदेश सरकार को वापस देने के लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से रेलवे विभाग से धर्मपुर पंचायत को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। प्रदेश सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय से मई 2016 को उपायुक्त कार्यालय सोलन को दिए आदेशों के अनुसार उपरोक्त भूमि का ततीमा, जमाबंदी की विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए उपमंडल अधिकारी सोलन के माध्यम से तहसीलदार कसौली को रिपोर्ट जल्द तैयार कर सरकार को भेजने के लिए आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक यह रिपोर्ट राजस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को नहीं भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजी जाए रिपोर्ट : गुप्ता
व्यापारमंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि राजस्व विभाग को यह रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजनी चाहिए ताकि धर्मपुर के कारोबारियों को अपना उजड़ा कारोबार दोबारा से शुरू करने में आसानी हो। पार्किंग बनने से धर्मपुर में अवैध ढंग से सड़कों में खड़े वाहनों को भी पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed