फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन की 35 पंचायतों में 749 फर्जी गरीब, दर्ज हुई आपतियां

बीबीएन की 35 पंचायतों में 749 फर्जी गरीब, दर्ज हुई आपतियां

Wed, 28 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन की 35 पंचायतों में बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए आए हैं 749 आवेदन, अब कमेटी लेगी फैसला
विज्ञापन

69 पंचायत में बीपीएल में दर्ज है 6425 परिवार
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)।
औद्योगिक हब बीबीएन के तहत विकास खंड नालागढ़ की 35 पंचायतों में बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए घमासान शुरू हो गया है। लोग खुद को गरीब साबित कर इस सूची में शामिल होने के लिए हर तरह का जुगाड़ लगा रहे हैं। प्रशासन ने बीपीएल सूची को लेकर लोगों से आपत्तियां और आवेदन मांगे थे। इसके लिए तेरह फरवरी तक का वक्त दिया था। इस दौरान करीब 749 आवेदन ऐसे आए हैं जिसमें लोगों ने दूसरा का नाम कटवाकर खुद का नाम शामिल करने को कहा है। पंचायत से आई आपत्तियां और नाम जोड़ने के पत्रों की अब गठित कमेटी जांच करेगी। जांच के बाद जो बीपीएल परिवारों में दर्ज होने के लिए 13 निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है, उसे सूची में जोड़ा जाएगा। यदि वह इन मापदंडों को पूरा नहीं करता है तो उनका नाम सूची से काट दिया जाएगा।
विकास खंड नालागढ़ की 69 पंचायतों में 6425 परिवार बीपीएल परिवार के दर्ज है। इनमें से अपात्र परिवारों के नाम काट दिए जाएंगे। इस सूची में नाम काटने वालों की जगह पर नए परिवारों को शामिल किया जाएगा। बीते साल दिसंबर में नालागढ़ उपमंडल की मंझौली पंचायत में एसडीएम ने शिकायत पर 10 परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन


मापदंड पूरा न करने वाले होंगे बाहर : बीडीओ
बीडीओ राजेश्वर भाटिया ने कहा कि इन आवेदनों पर गठित कमेटी जांच करेगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। इसमें यह देखा जाएगा कि कौन सा परिवार मापदंड पूरे करता है और कौन सा नहीं। मापदंड पूरा करने वाले को इस सूची में स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं बीपीएल परिवार चयन के नियम
बीपीएल परिवार में ऐसे लोग शामिल हो सकते है, जिनकी मासिक आय 2500 से कम, एक हेक्टेयर सिंचित और दो हेक्टेयर असिंचित भूमि से कम, न कोई चौपहिया वाहन और न कोई पक्का मकान हो, न ही इन्कम टैक्स पेयी, न ही कोई सरकारी नौकरी हो उन्हें बीपीएल के दायरे में लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed