{"_id":"6a2ea4d8934b8411b70de4f8","slug":"11-traders-fined-for-using-polythene-solan-news-c-176-1-ssml1040-171628-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पॉलिथीन के प्रयोग पर 11 कारोबारियों के चालान, 9000 जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पॉलिथीन के प्रयोग पर 11 कारोबारियों के चालान, 9000 जुर्माना लगाया
विज्ञापन
बद्दी में नगर निगम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। रविवार को नगर निगम की टीम ने बद्दी के मुख्य बाजार में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसते हुए 11 चालान किए और 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
रविवार को नगर निगम की विशेष टीम जब अचानक बद्दी बाजार में दुकानों की चेकिंग करने पहुंची। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने बाजार क्षेत्र में विभिन्न छोटी-बड़ी दुकानों, रेहड़ी-फड़ियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानदार धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पकड़े गए। अधिकारियों ने इन सभी के खिलाफ मौके पर ही विभागीय कार्रवाई की।
नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का कतई उपयोग न करें। अगर दोबारा नियमों की अवहेलना करता पाया गया, तो जुर्माना बढ़ाने के साथ-साथ दुकान सील करने जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।