फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   108 girls took out a Kalash Yatra; Mahavishnu Yajna and Ramkatha commenced.

Solan News: 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, महाविष्णु यज्ञ और रामकथा शुरू

Sun, 11 Oct 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
108 girls took out a Kalash Yatra; Mahavishnu Yajna and Ramkatha commenced.
अमरावती में कलश यात्रा के दौरान कलश धारण किए कन्याओं के साथ शामिल महिलाएं और श्रद्धालु संवाद
वार्ड नौ स्थित अमरावती कॉलोनी में 19 अक्तूबर तक चलेगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
108 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ और श्रीराम कथा शुरू
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड नौ स्थित अमरावती कॉलोनी में दुर्गा माता मंदिर के निकट शनिवार को 108 कुमारी कन्याओं की कलश यात्रा के साथ दस दिवसीय अखंड महाविष्णु यज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। श्री विष्णु महायज्ञ सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा भी निकाली गई। भगवान श्रीराम के भजनों और जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शाम चार बजे पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश की रस्में पूरी की गईं।
महायज्ञ के लिए 10 हवन कुंड स्थापित किए गए हैं। रविवार, 11 अक्तूबर से प्रतिदिन शाम पांच से रात दस बजे तक वृंदावन की कथा वाचिका और राष्ट्रपति राष्ट्र बाल पुरस्कार से सम्मानित बाल विदुषी अनुष्का पाठक श्रीराम कथा सुनाएंगी। आयोजन में जनकपुर रतनसागर महाराज श्रीश्री 1008 हेमंत दास महाराज भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संतों के प्रवचन, सीताराम नाम जप, अखंड रामधुन और रासलीला का आयोजन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 अक्तूबर को बाबा के दर्शन-पूजन, 14 को मत्स्य रूप दर्शन, 15 को कच्छ रूप दर्शन और 17 अक्तूबर को दिव्य दर्शन होंगे। 18 अक्तूबर को श्रद्धालु महाराज जी से मिल सकेंगे। 19 अक्तूबर को पूर्णाहुति, महास्नान-पूजन और विदाई के साथ आयोजन संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed