फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पानी के नए कनेक्शनों पर लगी रोक

पानी के नए कनेक्शनों पर लगी रोक

Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही विभाग ने लिया फैसला, पानी का दुरुपयोग करने पर कट सकते हैं कनेक्शन
विज्ञापन

साढ़े तीन महीने तक रहेगी नए कनेक्शनों पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए आईपीएच महकमे ने पानी के नए कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। इससे गर्मियों में क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। विभाग गर्मियों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसके लिए फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट मांगी जा रही है।
आईपीएच विभाग हर साल अप्रैल माह में पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगा देता है जोकि साढ़े तीन माह तक रहती है। गर्मियों को लेकर आईपीएच विभाग पहले से ही चाक चौबंद होने लगा है। आईपीएच विभाग ने भीषण गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पहले चरण में आईपीएच विभाग ने पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। गर्मियों में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अत्यधिक गर्मी पड़ती है जिसके चलते पेयजल योजनाओं का भूमिगत जलस्तर गिर जाता है। लोगों को पेयजल के लिए मारे-मारे फिरना पड़ता है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए आईपीएच विभाग तैयारियां में जुट जाता है। विभाग के अनुसार आईपीएच नालागढ़ डिवीजन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करीब 20 हजार पानी के कनेक्शन हैं, जिसमें घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन शामिल हैं।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति आईपीएच विभाग ही कर रहा है। गर्मियों में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग मुस्तैद हो गया है। पानी का दुरुपयोग करने वालों पर भी विभाग ने शिकंजा कस रखा है। पेयजल के दुरुपयोग पर कनेक्शन काटने की भी व्यवस्था रहेगा। आईपीएच के एक्सइएन विजय ढटवालिया ने कहा कि गर्मियों का मौसम आते ही विभाग नए कनेक्शनों पर रोक लगा देता है। कहा कि फील्ड से रिपोर्ट मांगी है और उसके मुताबिक विभाग एक्शन प्लान भी तैयार करेगा। लोगों को गरमी के मौसम में पानी की किल्लत न झेलनी पड़ी इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed