{"_id":"5a6733664f1c1b6f268b5f75","slug":"101516712806-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण के दौरान मकानों को हुआ खतरा, कार्य के दौरान दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण के दौरान मकानों को हुआ खतरा, कार्य के दौरान दीवार गिरी
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण से मकानों को खतरा, काम करते दौरान दीवार गिरी
परिषद के ड्रीम प्रोजेक्ट शॉपिंग कांपलेक्स का हो रहा निर्माण कार्य
दो मंजिले भवन में बनेगी 65 दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
नगर प्रवेश द्वार के समीप बन रहे शॉपिंग कांपलेक्स के कार्य के दौरान निर्माण स्थल के साथ सटे मकान को खतरा पैदा हो गया है। खुदाई के चलते एक मकान की दीवार ढह गई है। दीवार में दरारें भी आई हैं।
निर्माण कार्य के दौरान पिल्लर के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा था कि अचानक साथ लगते मकान की दीवार ढह गई। इससे मकान में रहने वाले लोग सकते में आ गए। जाकर देखा तो आधी दीवार ही ढह गई थी। इस वाक्या के बाद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। इसकी सूचना परिषद को भी दी गई और कार्य रुकवा दिया गया। सूचना मिलते ही परिषद के जेई और सर्वेयर मौके पर पहुंचे और पहले से ही वहां मौजूद ठेकेदार को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए इस नुकसान की भरपाई करने और सावधानी से काम करने की हिदायत दी गई।
1.37 करोड़ से बन रहा कांप्लेक्स
नगर परिषद के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण कार्य काफी लंबी जदोजहद के बाद आरंभ करवाया गया है। नगर परिषद नालागढ़ के जेई शरीफ मोहम्मद ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने निर्माण स्थल का दौरा किया और संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए। अध्यक्ष नगर परिषद नालागढ़ मनोज वर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यदि मकान को नुकसान हुआ है तो ठेकेदार को उसे दुरुस्त बनवाया जाएगा।