{"_id":"664df6cf38893267d301e3eb","slug":"10-cases-of-diarrhea-in-parwanoo-case-two-admitted-solan-news-c-176-1-ssml1042-121990-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में डायरिया के 10 \nमामले, दो को किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में डायरिया के 10 मामले, दो को किया भर्ती
Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के सौड़ी का जंगल में लगी आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में फिर बढ़ने लगे डायरिया के मामले
कौशल्या खड्ड का पानी पीने पर मजबूर शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बुधवार को भी यहां डायरिया के 10 मामले सामने आए हैं।इनमें से दो मरीजों की खराब हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती भी किया गया। डायरिया मामलों के फिर बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। परवाणू में अब तक 782 मामले डायरिया के आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन मामलों में गिरावट आने के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
वहीं लोग कौशल्या खड्ड का पानी पीने पर भी मजबूर हैं। खड्ड से लिए पानी के दो बार सैंपल फेल हो चुके हैं। लेकिन इसी पानी की सप्लाई लोगों को हो रही है क्योंकि परवाणू में पानी सप्लाई के लिए कोई अन्य स्रोत नहीं है। जहां से लोगों को राहत दी जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को वर्तमान में भी घरद्वार पर जाकर जिंक और ओआरएस बांट रही है। उधर, ईएसआई अस्पताल की कार्यकारी अधिकारी डॉ. ज्योति कपिल ने बताया कि परवाणू में डायरिया के बुधवार को 10 मामले आए हैं। लोगों से आग्रह है कि अपना ध्यान रखें।