फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snow swamps upper himachal

ताजा बर्फबारी और बारिश से ठिठुरा हिमाचल

Sat, 16 Feb 2013 11:27 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Sat, 16 Feb 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
snow swamps upper himachal

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ गया है। शुक्रवार शाम को जनजातीय जिलों किन्नौर, लाहौल स्पीति, कांगड़ा के धौलाधार, चंबा के तीसा, पांगी मनाली और सिरमौर के हरिपुरधार की चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि अब शिमला और ऊपरी शिमला या किन्नौर के बीच सड़क संपर्क पर असर नहीं पड़ा है। मैदानों में हल्की बारिश होने से तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह क्रम 17 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


किन्नौर घाटी में हिमपात से फिर जीवन की रफ्तार थम गई है। जिले के कल्पा, रिकांगपिओ, असरंग, छितकुल, रोपा वैली आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कल्पा में शाम पांच बजे तक करीब आठ सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी थी। हालांकि, किन्नौर में पहली बर्फबारी से बंद कई ग्रामीण रूट अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। पानी के लिए लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


सिरमौर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। चूड़धार की सबसे ऊंची चोटी पर सुबह तक 90 से 150 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। चंबा के भरमौर, तीसा और पांगी में शुक्रवार दोपहर को बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। भरमौर के कुगति जोत, चौबिया, भरमाणी मंदिर, कार्तिक मंदिर और मणिमहेश में 4 से 6 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसा के साच पास, सलोगा, सनवाल के ऊपरी इलाकों में 4 से पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। डलहौजी के डेनकुंड में भी रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है। बारिश के कारण धर्मशाला, नादौन और बिलासपुर में विजय हजारे ट्राफी के मैच पूरे नहीं हो पाए।


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कल्पा, केलांग, सलूणी, नारकंडा, कुफरी, रोहतांग पास व सोलंगनाला पर हिमपात की सूचना है। शुक्रवार सुबह रिकार्ड किए गए न्यूनतम तापमान के अनुसार राजधानी शिमला का तापमान 6.4 डिग्री, सुंदरनगर 9.7, भुंतर 9.0, कल्पा -3.0, धर्मशाला 9.6, ऊना 10.5, सलूणी 4.5, नाहन 9.6, केलांग -4.6, पालमपुर 11.0, सोलन 7.0 और मनाली 2.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed