फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow leopard captured on camera on Jobrang mountain in Lahaul Himachal

Snow Leopard In HP: लाहौल में पहाड़ पर कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, निचले इलाकों का रुख कर रहे वन्य जीव

Wed, 19 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

स्थानीय शोधार्थी दीपेंद्र ओथंगबा और अमीर जस्पा ने सोमवार को रापे गांव से करीब 2,000 मीटर दूर जोबरंग के पहाड़ों पर हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया। 
 

विज्ञापन
Snow leopard captured on camera on Jobrang mountain in Lahaul Himachal
हिम तेंदुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र लाहौल की बर्फीली पहाड़ियों में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीव देखने को मिल रहे हैं। खास बात यह है कि बिना जंगल के दिखने वाले जोबरंग गांव के पास के पहाड़ों पर भी दुर्लभ वन्यजीवों की मौजूदगी दर्ज की गई है। यहां आईबैक्स (टंगरोल), हिमालयन थार सहित हिम तेंदुए जैसे दुर्लभ वन्यजीव कैमरे में कैद हुए हैं।

विज्ञापन

स्थानीय शोधार्थी दीपेंद्र ओथंगबा और अमीर जस्पा ने सोमवार को रापे गांव से करीब 2,000 मीटर दूर जोबरंग के पहाड़ों पर हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया। इससे पहले आठ फरवरी को दीपेंद्र ने दो-तीन आईबैक्स (टंगरोल) के साथ हिमालयन थार को भी कैमरे में रिकॉर्ड किया था। कुछ दिन पहले यांगला पुल के ऊपर भी एक मादा हिम तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ बर्फ से गुजरते हुए स्थानीय लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिम तेंदुआ 3,000 से 5,000 मीटर की ऊंचाई पर विचरण करने वाला प्राणी है। हिम तेंदुए सहित कई जीव शोधार्थी कैमरे में कैद हो रहे हैं। ठंड में पहाड़ के ऊपरी हिस्सों में पानी जम जाती है। इस कारण वन्यजीव प्यास बुझाने और भोजन की तलाश में निचले इलाकों की ओर रुख करते हैं। इस क्षेत्र में हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग, हिमालयन थार, तिब्बतियन बुल्फ, घोरल, काला एवं भूरा भालू सहित कई दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव कैमरे में कैद हुए हैं।

हिम तेंदुआ मुख्य रूप से भारत में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में पाया जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे पैंथेरा उनिया के नाम से जाना जाता है और यह नस्लीय बिल्ली प्रजाति का स्तनधारी वन्य जीव है -अनिकेत मारुति वानवे, वन मंडलाधिकारी, लाहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed