फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow fall on hills

चोटियों पर हिमपात, हिमाचल में शीतलहर

Thu, 07 Nov 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
Snow fall on hills
चोटियों पर ताजा हिमपात के चलते पूरे हिमाचल में शीतलहर दौड़ गई है। लाहौल स्पीति के रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज से केलांग, भरमौर समेत कई क्षेत्रों पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। इसी बीच शिमला का न्यूनतम तापमान भी 9 से घट कर 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।


बुधवार को रोहतांग दर्रा में करीब चार इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया।

लाहौल के गौंधला, कोकसर, तेलिंग समेत कई रियायशी इलाकों में एक से दो इंच तक बर्फ गिरी। स्पीति घाटी में भी हल्का हिमपात हुआ है।

रोहतांग और इसके आसपास हिमपात के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को मनाली में रोकना पड़ा। मनाली के साथ लगतीं चोटियों सेवन सिस्टर पीक, हुनमान टिब्बा में भी बर्फ गिरी है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति के डीसी वीर सिह ठाकुर ने रोहतांग दर्रा पार करने वाले लोगों से अपील की है कि वे मौसम का मिजाज भांप कर ही सफर करें।

अब रविवार को खिलेगी धूप
शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदला है।

शनिवार तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने के आसार हैं। रविवार 10 नवंबर को मौसम खुलेगा और धूप खिलेगी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खराब मौसम के कारण चंबा के भरमौर नहीं जा पाए। वह पहले सुबह रवाना हो रहे थे, लेकिन तब हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।

इसके बाद दोपहर बाद ढाई बजे हेलिकॉप्टर दोबारा उड़ा, लेकिन दाड़लाघाट के ऊपर बादल ज्यादा होने से पीछे हटना पड़ा।

इसके बाद हेलिकॉप्टर ने मंडी के ऊपर से कोशिश की, लेकिन नहीं जा पाए। अंतत: करीब 25 मिनट हवा में रहने के बाद शिमला लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed