फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yuva congress pradarshan

Sirmour News: युवा कांग्रेस ने नाहन में जलाया पीएम का पुतला, नारेबाजी की

Wed, 16 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
yuva congress pradarshan
नाहन के दिल्ली गेट चौक पर प्रणधानमंत्री का पुतला जलाते युकां कार्यकर्ता। संवाद
युवा कांग्रेस ने नाहन में जलाया पीएम का पुतला, नारेबाजी की
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के जड़े आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ने बुधवार को नाहन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में युकां और एनएसयूआई सदस्यों ने कांग्रेस भवन से दिल्ली गेट तक रैली निकाली और नारेबाजी की।

युकां अध्यक्ष ने आरोप जड़ा कि गुजरात चुनाव की बौखलाहट से भाजपा सरकार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की रेड डलवाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुकी है। भाजपा सरकार ने अपनी तानाशाही से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवा दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस राहुल गांधी के साथ है। यदि भाजपा भविष्य में भी इस तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आती तो युवा कांग्रेस इसका जमकर विरोध करेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण, प्रदेश महासचिव आर्यन चौहान, जिला अध्यक्ष अरुण राणा, पांवटा मंडल अध्यक्ष मोहित सनी, नाहन मंडल अध्यक्ष अमन सहित दर्जनों युवा कोंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed