{"_id":"60cdfb688ebc3e356e26233b","slug":"youth-congress-took-out-protest-rally-in-sangrah-nahan-news-sml374107057","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह में युवा कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह में युवा कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने शनिवार को संगड़ाह में रैली निकाली। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर से बस अड्डा बाजार तक रैली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस सिरमौर के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाल्टा, उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर और रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान ने कोरोना काल में बढ़ती महंगाई पर सरकार की कड़ी आलोचना की।
वीरेंद्र जालटा ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में केंद्र और बेरोजगार हुए लोगों की मदद करनी चाहिए थी, वहीं सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ा कर आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। अब उचित मूल्य की दुकानों पर भी राशन के दाम बढ़ा दिए हैं और राशन घटा दिया है। खाद्य तेल सहित अन्य पदार्थों के दामों में की जा रही वृद्धि ने सरकार की मंशा आम आदमी को पता चल चुकी है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें न घटने और महंगाई कम न होने की सूरत में प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।