फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   youth congress strat hunger strike in nahan on the issues of police paper leak case

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में युकां ने शुरू की भूख हड़ताल

Thu, 19 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
youth congress strat hunger strike  in nahan on the issues of police paper leak case
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जांच की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे युकां पदाधिकारी एवं कार्य - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की युवा कांग्रेस ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन सांकेतिक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। अजय सोलंकी ने युवाओं को पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से डीजीपी को हटाने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच माननीय उच्च न्यायालय के सीटिंग जज की निगरानी में करवाई जाए। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वह अभ्यर्थियों को न पकड़े। जिनकी निगरानी में पेपर लिया गया उन पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया और जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाल्टा ने बेरोजगार युवाओं को न्याय देने की बात कही। इस मौके पर विनेश राणा, आराधना राणा, पार्षद राकेश गर्ग, मनीष राणा, देश राज लबाना, अमित, विकास कंवर, नरेंद्र तोमर, वीरेंद्र पासी, शेरजंग, अमन, शकील अहमद, हिमेश, बिट्टू और राहुल आदि साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed