फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   youth congress rally in sangrah sirmour

युवा कांग्रेस ने संगड़ाह में सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

Sat, 16 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
youth congress rally in sangrah sirmour
संगड़ाह में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
संगड़ाह (सिरमौर)। युवा कांग्रेस रेणुका मंडल ने संगड़ाह में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की बदहाली को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद जिंटा, मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव ओपी ठाकुर, मंडल महामंत्री मित्र सिंह ठाकुर और युकां राष्ट्रीय सचिव ओपी ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के शिक्षण और स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ी संख्या में रिक्त पद चल रहे हैं। सरकार इन पदों को भरने की बजाय नए-नए महाविद्यालय खोलकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। विनय कुमार ने ऑनलाइन उद्घाटनों को लेकर मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के ऑनलाइन उद्घाटन कर असर यह हुआ कि संगड़ाह-पालर-राजगढ़ मार्ग का अधिकतर हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने भी चार में सड़कों पर पड़े गड्ढों पर टारिंग करने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता सब जानती है, वह विस चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि भाजपा को सबक सिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed