फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yamuna shardoutsav in ponta

Sirmour News: राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर मंथन

Wed, 14 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
yamuna shardoutsav in ponta
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम को लेकर एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में बैठक आयोजित।
महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को भी मिलता है बेहतर मंच
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल ने की। बैठक के दौरान यमुना शरद् महोत्सव के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महोत्सव के आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं तथा अन्य सांस्कृतिक एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपमंडलाधिकारी ने महोत्सव की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभागीय समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर संबंधित विभागों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव पांवटा साहिब की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीडीपीओ पांवटा साहिब, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित विद्युत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed