फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ramleela manchan in badripur ponta

Sirmour News: श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की शिक्षा-दीक्षा का प्रसंग देश दर्शक भावुक

Wed, 14 Oct 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
ramleela manchan in badripur ponta
रामलीला में विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यनंद महाराज ने की शिरकत
विज्ञापन

कलाकारों द्वारा रामायण के प्रमुख प्रसंगों का किया गया शानदार मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आदर्श राम जनकल्याण समिति, बद्रीनगर की ओर से आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन उत्साह, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सत्यानंद महाराज ने भी शिरकत की। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
क्लब के अध्यक्ष हरीश चौधरी, प्रधान राजेश कुमार, महासचिव नागेश भिड़ियाल और संयोजक सचिव रोहित शर्मा ने बताया कि रामलीला का आयोजन भारत पेट्रोल पंप के साथ बद्रीनगर, पांवटा साहिब में किया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों की ओर से रामलीला के प्रसंगों का शानदार मंचन किया जा रहा है। भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं को जीवंत रूप दे रहे हैं। स्थानीय कलाकारों के इस प्रयास से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिल रहा है और दर्शकों को रामायण के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान दशरथ दरबार से राम जन्म तक के सुंदर प्रसंगों का मंचन हुआ। राजा दशरथ के दरबार के पश्चात भगवान श्रीराम के जन्म का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न की शिक्षा-दीक्षा का प्रसंग दिखाया गया। आगे के मंचन में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में मारीच, सुबाहु एवं अन्य राक्षसों की ओर से बाधा उत्पन्न करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में पहुंचना तथा श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का प्रसंग ते मंचन से कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन टीम को मुख्य अतिथि पवन चौधरी ने 11 हजार राशि भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बॉक्स...
चयन के माध्यम से पांच भाग्यशाली दर्शकों का चयन
रामलीला महोत्सव के दौरान दर्शकों के लिए एक विशेष आकर्षण रखा गया है। ‘अंकों में है नाम छुपा, जिस पर होगी राम कृपा’ के संदेश के साथ प्रतिदिन निशुल्क भाग्यशाली चयन के माध्यम से पांच भाग्यशाली दर्शकों का चयन किया जा रहा है, जिन्हें भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की जा रही है। इस पहल से दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर रामलीला में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed