{"_id":"6ace15e171849779630551f6","slug":"csca-election-in-haripurdhaar-college-nahan-news-c-177-1-nhn1020-191434-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरिपुरधार कॉलेज में तान्या शर्मा बनीं केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरिपुरधार कॉलेज में तान्या शर्मा बनीं केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
हरिपुरधार महाविद्यालय में सीएससीए के पदाधिकारी स्टाफ के साथ। संवाद
शीतल को सचिव और आकृति को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का गठन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य डॉ. अनंत विद्या निधि ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को उनके पद और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
सीएससीए में बीए तृतीय वर्ष की तान्या शर्मा को अध्यक्ष, आकृति को उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की शीतल को सचिव और बीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी शर्मा को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, अक्षिता शर्मा, अंकिता और पल्लवी को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।
सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए निखिल और तमन्ना, एनएसएस के लिए अनुज राणा और ऋतु राणा, खेल गतिविधियों के लिए साक्षी और अंकुश शर्मा तथा रोवर-रेंजर गतिविधियों के लिए अभिषेक और अंकिता राणा को प्रतिनिधि बनाया गया। अजय और कविता को सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अनंत विद्या निधि ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर हिमाद्री ठाकुर ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना रहा।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का गठन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य डॉ. अनंत विद्या निधि ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को उनके पद और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
सीएससीए में बीए तृतीय वर्ष की तान्या शर्मा को अध्यक्ष, आकृति को उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की शीतल को सचिव और बीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी शर्मा को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, अक्षिता शर्मा, अंकिता और पल्लवी को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।
विज्ञापन
सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए निखिल और तमन्ना, एनएसएस के लिए अनुज राणा और ऋतु राणा, खेल गतिविधियों के लिए साक्षी और अंकुश शर्मा तथा रोवर-रेंजर गतिविधियों के लिए अभिषेक और अंकिता राणा को प्रतिनिधि बनाया गया। अजय और कविता को सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अनंत विद्या निधि ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर हिमाद्री ठाकुर ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना रहा।