फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yamuna sarad utsav will be begin from 26 october

राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 से : सुमित खिमटा

Wed, 27 Sep 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
yamuna sarad utsav will be begin from 26 october
सचित्र
विज्ञापन

राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 से : सुमित खिमटा
बोले, भव्य और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा महोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब में आयोजित होने वाला राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 से 28 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इस आयोजन को भव्य एवं परंपरागत ढंग से आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी बुधवार को नाहन में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर परंपरागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ मेले के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।


एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा ने बैठक का संचालन करते हुए महोत्सव के दौरान किए जाने वाले प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिंद्र चौधरी, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, जिला माइनिंग आफिसर कुलभूषण शर्मा, खेल अधिकारी अभय सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed