फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yamuna bridge in dangers

Sirmour News: अंधाधुंध अवैध खनन से एनएच पुल और यमुना नदी का अस्तित्व खतरे में

Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
yamuna bridge in dangers
हिमाचल-उतराखंड राज्य सीमा पर यमुना नदी पर बनेपुल की जड़े खोखली करते अवैध खननकारी: संवाद
अंधाधुंध अवैध खनन से एनएच पुल और यमुना नदी का अस्तित्व खतरे में
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के साथ विपक्ष ने साधी चुप्पी : शिव सिंह असवाल
राष्ट्रीय संपत्ति एनएच-07 पर यमुना पुल की जड़े खोखली कर रहे खननकारी

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। न एनजीटी के नियमों की परवाह है और न ही सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का डर। अवैध खननकारियों का बेलचा जीवनदायनी यमुना नदी को खोखला कर रहा है। पवित्र नदी के साथ राष्ट्रीय संपत्ति एनएच-07 पर बने यमुना नदी पुल का अस्तित्व खतरे में है। ऐसे में विपक्ष की चुप्पी या मूक सहमति भी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। नियमों को ताक पर रखकर यमुना नदी की धारा को ही प्रभावित कर दिया गया है। दिनदहाड़े यमुना नदी पर बने पुल के ठीक नीचे सरेआम अवैध खनन हो रहा है।
समाजसेवी व पूर्व पार्षद शिव सिंह असवाल ने कहा कि इस प्रदेश सरकार के कार्यकाल में खनन संपदा लूट की खुली छूट जारी है। प्रदेश सरकार ने कई स्थलों पर क्रॅशर के लिए अनुमति दी है लेकिन अवैध खननकारी ऐसे संवेदनशील स्थलों पर खनन कर रहे हैं जिसमें एनएच पुल पांवटा व यमुनाघाट स्नान स्थल शामिल है।
विज्ञापन

इन स्थलों पर कोई खनन की लीज, क्रॅशर के लिए कोई अनुमित नहीं है। अवैध खननकारी करोड़ों की खनन सामग्री उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार, प्रशासन और विभिन्न विभाग आंखों में पट्टी बांधे हुए हैं। विपक्ष की अवैध खनन के खिलाफ चुप्पी पर तो सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं। एनजीटी के नियम कानून को ठेंगे पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उत्तराखंड हिमाचल को जोड़ने वाले पांवटा में बने यमुना नदी पुल के ठीक नीचे अवैध खनन करते हुए 15 फुट तक गड्डे कर दिए हैं। दोनों राज्यों को जोड़ने वाले पुल पर खतरा मंडरा रहा है। दशकों पुराने जर्जर हो चुके यमुना पुल के आसपास भी धड़ल्ले से अवैध खनन किया जाता है। इससे पुल की नींव तक को भारी नुकसान हो सकता है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि
अवैध खननकारियों को लूट की छूट के चलते ही यमुना नदी की प्राकृतिक धारा को उत्तराखंड सीमा की तरफ मोड़ा गया है। इसके चलते यमुना पुल से लेकर श्री राधाकृष्ण हनुमान मंदिर के समीप यमुना घाट तक सैकड़ों एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से खोदाई कर ली गई है।

बाक्स...
इस बारे में प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन : सुखराम चौधरी
- पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने कहा
कि अवैध खनन के बारे में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें
अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग रखी जाएगी।
...

बाक्स...
स्नान करने तक पानी की पर्याप्त धारा नही : एसएस गुप्ता
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री राधाकृष्ण हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता व सुंदर लाल मेहता ने बताया इस बारे में एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा गया है। यमुना घाट पर अचमन व स्नान करने लायक पानी नहीं है। इस बारे में जरूरी कार्रवाई का आश्वासन भी मिला था। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अब विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से एनजीटी व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।

....

बाक्स...

अवैध खनन पर होगी कार्रवाई : एमओ
जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि समय समय पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। पांवटा साहिब यमुना पुल से यमुनाघाट स्थित वीयर योजना (बैराज) तक हिमाचल की तरफ से कोई क्रॅशर या खनन पट्टे जारी नहीं किया गया है। अवैध खनन को रोकने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed