{"_id":"68a875d7725ab7726c01cc84","slug":"yamuna-bridge-in-dangerous-nahan-news-c-177-1-ssml1030-157791-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खतरा... जर्जर यमुना पुल पर ही सजने लगी साप्ताहिक सब्जी मंडी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खतरा... जर्जर यमुना पुल पर ही सजने लगी साप्ताहिक सब्जी मंडी की दुकानें
विज्ञापन
कुल्हाल साप्ताहिक सब्जी मंडी के दौरान जर्जर यमुनापुल पर सज रही रेहड़ फड़ी से हादसों का खतरा:
जानलेवा साबित हो सकती हैं एनएच पुल पर सजने वाली ऐसी दुकानें : आरपी तिवारी
क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और बुद्धिजीवियों ने उठाया ये संवेदनशील मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर बने दशकों पुराने जर्जर यमुना पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पुल की दुर्दशा और सड़क पर गड्ढे पहले ही हादसों को बुलावा दे रहे हैं। अब इस पुल पर वीरवार को कुल्हाल साप्ताहिक सब्जी मंडी के दिन दर्जनों रेहड़ी-फड़ी की दुकानें सजने लगीं हैं। इससे यहां कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन, एनएच प्राधिकरण और नगर परिषद पांवटा को इस संवेदनशील मुर्दे पर समय रहते ध्यान देना होगा।
क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के संस्थापक आरपी तिवारी, पंकज भटनागर, मनिंदर सिंह मन्नी, एसएस गुप्ता, आशा तोमर, निखिल कपिल, भरत राणा, नीरज कंवर, साबर अली, कंवर ठाकुर, रविना शर्मा व प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दशकों से हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल में सब्जी मंडी हर वीरवार को लगती है। इसमें जिला सिरमौर खास कर पांवटा साहिब से सैकड़ों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं।
हैरानी इस बात की है कि कुल्हाल मंडी स्थल की जगह दर्जनों रेहड़ी-फड़ी की दुकानें पहले ही संवेदनशील जर्जर यमुना पुल पर सजने लगीं हैं। हजारों वाहन इस पुल से गुजरते हैं। पुल की सड़क जगह-जगह उखड़ चुकी है। इस पुल पर टूटी सड़क से बचने को वाहन काफी मुश्किल से गुजरते हैं। जाम की काफी समस्या इस पुल पर रहती है। अब हर वीरवार को दर्जनों दुकानें पुल के किनारे सजने के कारण पुल हादसों के लिए और भी संवेदनशील हो गया है। खास कर वीरवार को शाम 6 से दस बजे तक कभी भी कोई हादसा हो सकता है। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों व क्षेत्रवासियों ने समय रहते समस्या के निराकरण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली है। इस बारे में स्थानीय एनएच के अधिकारियों व पुलिस विभाग को सूचित किया जा रहा है। कुल्हाल में साप्ताहिक सब्जी मंडी (वीरवार) वाले दिन यमुुना पुल पर लगाई जाने वाली ऐसी किसी भी रेहड़ी-फड़ी वाली दुकानों को हटवाया जाए।
संवाद