फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   World Bank and Central Ministry team inspected NH-707

वल्र्ड बैंक और केंद्रीय मंत्रालय की संयुक्त टीम ने जांचा एनएच- 707

Fri, 19 Aug 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
World Bank and Central Ministry team inspected NH-707
रोनहाट (सिरमौर)। वर्ल्ड बैंक और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का संयुक्त दल वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के निरीक्षण के लिए पहुंचा। इस दौरान टीम ने पांवटा साहिब से फेडीज पुल तक सड़क निर्माण के कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा का आकलन किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने जिन स्थानों पर हादसों की संख्या बढ़ रही है, उन स्थानों को सुरक्षित करने के लिए निर्माण कार्य कर रही निजी कंपनियों की ओर से किए गए सुरक्षा उपायों को विस्तृत तरीके से जांचा। साथ ही टीम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए निजी कंपनियों को सख्त निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण दल ने सड़क में दुर्घटना संभावित विभिन्न स्थानों पर रेडियम युक्त चमचमाते चेतावनी संकेत वाले बोर्ड लगाने की सख्त हिदायत दी और इसके अलावा जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं पेश आई हैं, उन स्थानों पर सड़क की चौड़ाई को जांचा गया और दुर्घटना के कारणों पर उपस्थित अभियंताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड बैंक में भारत के राजमार्ग प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व कर रहीं नेहा व्यास और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अधिकारी वरुण अग्रवाल के साथ एनएच 707 के परियोजना निदेशक विवेक पांचाल ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और निर्माण कार्य कर रही सभी निजी कंपनियों को सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed