{"_id":"681ba5351000c8189702d3dd","slug":"world-athlete-day-celebrated-in-davn-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-149868-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दौड़ स्पर्धा में दीपिका और देवांशी रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दौड़ स्पर्धा में दीपिका और देवांशी रहीं विजेता
विज्ञापन
डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में विश्व एथलीट दिवस के मौके दौड स्पर्धा में भाग लेने वाले विद्धार्
सचित्र--
दौड़ स्पर्धा में दीपिका और देवांशी रहीं विजेता
विश्व एथलीट दिवस पर डीएवीएन स्कूल ददाहू में हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में विश्व एथलीट दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों के कनिष्ठ वर्ग की 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में दीपिका पहले, अनिशा दूसरे व वैभवी तीसरे स्थान पर रही। जबकि छात्र वर्ग में 50 व 100 मीटर में हर्षित शर्मा प्रथम, युग्म द्वितीय और तेजस व काव्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग की लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में दिव्यांशी नेे पहला, सुहानी व नीतिका ने दूसरा व ज्योत्सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर दौड़ में भी दिव्यांशी पहले, सुहानी दूसरे व नीतिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ स्पर्धा में विशाल शर्मा प्रथम, कार्तिक ठाकुर द्वितीय व हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी विशाल शर्मा पहले, दीक्षांत दूसरे व कार्तिक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने बच्चों में छिपी प्रतिभाओं की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक, विद्यार्थी व अभिभावक भी मौजूद रहे।
-- -संवाद