{"_id":"6703db5b869d620fb20a1304","slug":"workshop-on-horticulture-nahan-news-c-177-1-ssml1030-134086-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज के समय में बागवानी में बहुत अच्छा भविष्य है : चंद्र मोहन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज के समय में बागवानी में बहुत अच्छा भविष्य है : चंद्र मोहन शर्मा
विज्ञापन
पांंवटा साहिब कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला मेंसंबोधित करते हुए वक्ता: संवाद
आज के समय में बागवानी में है बहुत अच्छा भविष्य : चंद्र मोहन शर्मा
पांंवटा साहिब कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन कर दी गई जानकारी
कॅरिअर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सेल और वनस्पति विज्ञान की ओर से आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल तथा वनस्पति विज्ञान की ओर से ‘कॅरिअर ऑप्शंस इन हार्टिकल्चर’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बागवानी रिसर्च यूनिट शिमला के पूर्व निदेशक चंद्र मोहन शर्मा रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को बागवानी में कॅरिअर एवं रोजगार के अवसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता चंद्र मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को सेब की आधुनिक किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बहुत सी किस्मों को वो इटली, जेनेवा और अन्य देशों से आयात करते हैं। इसके अलावा पांवटा साहिब एवं आसपास की जलवायु को ध्यान में रखते हुए यहां पर पैदा किए जाने वाले फलों जैसे आम, स्ट्रॉबेरी आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जंगली फल अंजीर, लाल बेर आदि को किस तरह उत्तम श्रेणी की बागवानी में बदला जा सकता है के बारे में बताया।
विज्ञापन
बागवानी, कृषि और पशुपालन में जो हमारे देश के पारंपरिक तरीके सदियों से प्रयोग किए जाते रहे हैं वे आज के दौर में भारत में और विदेशों में प्रयोग किए जाने वाले तरीकों से कहीं ज्यादा बेहतर है क्योंकि वे प्राकृतिक हैं और जमीन को नुकसान नहीं पहुंचाते। उन्होंने अपने अनुभव से बताया कि आज के समय में बागवानी में बहुत अच्छा भविष्य है। इंसान की इच्छा शक्ति मजबूत है तो निश्चित तौर पर बागवानी में नए आयाम और कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए और भविष्य में उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में प्रयास किए जाते हैं। समय-समय पर विद्यार्थियों की रुचि और उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए संबंधित जानकारी देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञों को बुलाया जाता है।
कॅरिअर प्लेसमेंट सेल की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दीपा चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के अलावा हर संकाय और विषय से छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम आयोजन का मुख्य मकसद छात्रों को जागरूक करना है। अपने लिए रोजगार के अवसर खुद तलाश कर सकते हैं। केवल नौकरी पाना ही रोजगार का विकल्प नहीं हो सकता। अंत में वनस्पति विभाग की प्रोफेसर धनवंती कंडासी ने मुख्य वक्ता चंद्र मोहन शर्मा का धन्यवाद किया। कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की डिप्टी हेड डॉ. रितू पंत और वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर जाहिद अली के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
संवाद