फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   workshop in nagar parisad

Sirmour News: कार्यशाला में कचरे के स्रोत पर पृथक्करण को लेकर किया जागरूक

Fri, 13 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
workshop in nagar parisad
नगर परिषद नाहन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते अ​धिकारी व कर्मचारी। स्रोत नप
कचरा नहीं उठाया जाता है तो नप नाहन के 85447-00976 नंबर पर करें शिकायत
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के मीटिंग हॉल में शहरी विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के तत्वावधान में स्वच्छता नॉलेज पार्टनर हिमालयन पर्यावरण, पारिस्थितिकी और विकास संस्थान की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले सफाई कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कचरे के स्रोत पर पृथक्करण (गीला कचरा अलग–सूखा कचरा अलग) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रतिभागियों को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा परिषद क्षेत्र में समग्र साफ-सफाई मानकों को बेहतर करने में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होगी। इससे सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा तथा सफाई कर्मियों की क्षमता में वृद्धि होगी। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि गीला और सूखा कचरा अलग–अलग रखने से ही कचरे का सही निपटान संभव है। कृपया गीला और सूखा कचरा अलग–अलग रखें और सफाई साथी को सहयोग दें। कचरे को न खुले में फेंकें, न जलाएं और न दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि आपके घरों या संस्थान से समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है, तो आप नगर परिषद नाहन के समाधान सेल नंबर 85447-00976 पर शिकायत दर्ज करवा कर तुरंत समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यशाला में स्वच्छता नॉलेज पार्टनर की ओर से विशेषज्ञ पीडी भाटिया उपस्थित रहे। परिषद नाहन की ओर से वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला समन्वयक विनोद शर्मा, सफाई निरीक्षक/सफाई सुपरवाइजर अमर प्रकाश, सुलेमान सभी सफाई मित्र उपस्थित रहे।
संवाद

नगर परिषद नाहन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत नप

नगर परिषद नाहन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत नप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed