फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   workshop in divine visdom school

Sirmour News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर दी उपयोगी जानकारी

Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
workshop in divine visdom school
डिवाइन विजडम स्कूल माजरा में पंच परिवर्तनकार्यशाला में भाग लेते अभिभावक व स्टॉफकार्यक्रम के
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर दी उपयोगी जानकारी
विज्ञापन

मुख्यातिथि चंद्रशेखर और विशिष्ट अतिथि नीरज गोयल ने किया संबोधित
डिवाइन विजडम स्कूल माजरा में पंच परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डिवाइन विजडम स्कूल में पंच परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यातिथि एवं वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चंद्रशेखर व विशिष्ट अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के निदेशक नीरज गोयल रहे। सार्थक एवं प्रेरणादायी दो सत्रों में उपस्थित जनों को आत्ममंथन एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन नीरज गोयल ने पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख स्तंभों स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन सिद्धांतों को अपनाकर मनुष्य न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है, अपितु समाज में भी समरसता एवं सद्भाव का संचार कर सकता है।
विज्ञापन

सत्र के अगले चरण में स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी मल्होत्रा ने बताया कि पंच परिवर्तन के ये सिद्धांत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि डिवाइन विजडम स्कूल ने इन सिद्धांतों को अपने शैक्षणिक ढांचे में सम्मिलित कर लिया है एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन निरंतर किया जा रहा है ताकि वे अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सत्र में मुख्यातिथि चंद्रशेखर ने एक खुला प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जिसमें उन्होंने प्रत्येक प्राणी की परस्पर निर्भरता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजेश गोयल, निदेशक एकता गोयल एवं अनीता महेश्वरी समेत स्टाफ सदस्य, अभिभावक व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed