{"_id":"6b082f7c5db08f31870f73e7","slug":"workers-administered-an-oath-for-safe-mining-nahan-news-c-177-1-ssml1028-195147-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कामगारों को सुरक्षित खनन की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कामगारों को सुरक्षित खनन की दिलाई शपथ
विज्ञापन
संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों का किया निरीक्षण
खान सुरक्षा टीम ने कामगारों को बताए सुरक्षित खनन के तरीके
सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। खान एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत संगड़ाह क्षेत्र की तीन चूना पत्थर खदानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खदानों में सुरक्षा उपायों और उपलब्ध प्रबंधों का जायजा लिया गया। महानिदेशक खान सुरक्षा (डीजीएमएस), गाजियाबाद एवं श्रीनगर की ओर से गठित टीम ने कामगारों को सुरक्षित खनन की शपथ भी दिलाई।
टीम संयोजक राजेंद्र पाठक और सदस्य रवि भूषण सिंह व डीके सिन्हा ने खदानों का निरीक्षण कर सुरक्षित खनन के लिए अपनाए जा रहे उपायों का आकलन किया। उन्होंने खदान प्रबंधकों और कामगारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का नियमित इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने कामगारों को खनन कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट, सुरक्षा जूते, मास्क और चश्मे जैसे सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि संगड़ाह क्षेत्र में करीब 800 बीघा भूमि पर पांच चूना पत्थर की खदानें संचालित हैं। इनमें से तीन खदानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस मौके पर खदान प्रबंधक और अन्य कामगार मौजूद रहे।