{"_id":"69511bbd8165eea3a304ce07","slug":"work-on-the-electricity-substation-at-satiwala-begins-nahan-news-c-177-1-ssml1030-168122-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सतीवाला में विद्युत सब स्टेशन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सतीवाला में विद्युत सब स्टेशन का काम शुरू
विज्ञापन
बातामंडी -सतीवाला में वर्ल्ड बैंक के माध्यम से करीब सात करोड़से बिजली बोर्ड की सब स्टेशन योजन
सात करोड़ बजट से होगा निर्माण
6 गांवों और औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध मिलेगी बिजली
10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मर सब स्टेशन बनेंगे
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब मॉडर्न सिटी योजना के तहत वर्ल्ड बैंक की 24 घंटे-सातों दिन बिजली आपूर्ति योजना के अंतर्गत सतीवाला में विद्युत सब स्टेशन के निर्माण शुरू हो गया है। इस परियोजना पर करीब सात करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। योजना के तहत चार बीघा भूमि पर दस-दस एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छह से अधिक गांवों और कई पुरानी व नई स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध चौबीस घंटे बिजली सुविधा उपलब्ध होगी। पांवटा क्षेत्र के बाता मंडी, बहराल और सतीवाला में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास की संभावनाएं हैं। वर्तमान में करीब 12 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां पहले ही स्थापित हो चुकी हैं।
स्थानीय निवासी भूतपूर्व सैनिक राकेश फौजी, पूर्व प्रधान पातलियों दाता राम चौहान और राकेश कुमार का कहना है कि किसी भी नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए पानी, सड़कों और बिजली की बेहतर सुविधा आवश्यक होती है। फिलहाल सतीवाला क्षेत्र को बद्रीपुर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र विस्तृत होने के कारण विशेषकर गर्मियों में बिजली आपूर्ति में बार-बार दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
अब सतीवाला परियोजना के लिए सात करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। भूतपूर्व सैनिक राकेश फौजी सहित स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राजस्व विभाग से योजना के लिए सतीवाला में करीब चार बीघा भूमि चिह्नित कर बिजली बोर्ड के नाम दर्ज करवाई गई है। प्रस्तावित सब स्टेशन से सतीवाला, बहराल, बातामंडी, पातलियों, सूरजपुर और भाटांवाली पंचायत के करीब पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं और औद्योगिक इकाइयों को लाभ मिलेगा।
बिजली बोर्ड पांवटा साहिब के सहायक अभियंता अंकुर शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड बैंक से करीब सात करोड़ रुपये की लागत से सतीवाला में विद्युत सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इससे पांच हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं और औद्योगिक इकाइयों को अलग और बेहतर बिजली सुविधा मिलेगी। योजना का निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है।