फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women hostel condition not well

Sirmour News: जर्जर हो रहा, 3.44 करोड़ लागत से बना तीन-मंजिला भवन

Wed, 24 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
women hostel condition not well
करीब 3.44 करोड़ से वर्ष 2022 में तैयार कामगार महिला सखीनिवास छात्रावास उदघाटन के इंतजार मे जर
वर्ष 2022 में तैयार कामकाजी महिला छात्रावास रामपुरघाट में 24 कमरे
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के माध्यम से तैयार सखी निवास

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के माध्यम से देश में महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। इसमें शहरी, अर्ध शहरी यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों की कामकाजी और रोजगार के लिए निकली कामकाजी महिलाओं को छात्रावास (मिशन शक्ति-सखी निवास) की सुविधा प्रदान की जा रही है।
योजना में पांवटा साहिब के रामपुरघाट मेंं भी करीब 3.44 करोड़ बजट से तैयार हुई है। भवन का शुभारंभ नहीं हो सका। अब करोड़ों की लागत से बना भवन उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा है। पात्र कामकाजी महिलाओं को छात्रावास योजना भवन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन



बता दें कि जनवरी 2022 में करीब 24 कमरोंं की सुविधा वाला तीन मंजिला छात्रावास भवन रामपुरघाट में बन कर तैयार है, लेकिन इस योजना का अब तक कोई भी लाभ पात्र कामकाजी महिलाओं को नहीं मिल पाया है। कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास भवन योजना के तहत 18 मई, 2018 को कार्य शुरू हुआ था। छात्रावास योजना प्रोजेक्ट का कुल अनुमानित बजट 3.72 करोड़ रुपये रखा था। इस योजना के लिए कुल 3.44 करोड़ रुपये बजट पहुंंचा, जिससे पांवटा साहिब के रामपुरघाट में तीन मंजिला छात्रावास भवन बनाया गया। ये कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए तैयार छात्रावास योजना सफेद हाथी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस छात्रावास भवन में मैदानी तल पर डाइनिंग हॉल, बहुउद्देश्यीय हाल (मल्टीपर्पज हॉल), फर्नीचर रूम, चार कमरे किचन और शौचालय बने हैं। भवन के प्रथम तल पर 10 कमरे का किचन और शौचालय सुविधा सहित केयर टेकर ऑफिस भी बना है। दूसरे तल पर किचन, शौचालय, 10 कमरे और कॉमन रूम का निर्माण करवाया गया है। छात्रावास में मैनेजर, कुक, लिपिक, वार्डन, केयर टेकर, चौकीदार, सफाई कर्मी पद भरे जाने हैं। इसके साथ फर्नीचर की भी सुविधा उपलब्ध होनी है।

बाक्स...

बीएसएनएल की ओर से भवन हैंडओवर किया जा चुका
- बीएसएनएल के माध्यम से भवन का निर्माण हुआ है। जनवरी 2022 में इस योजना का कार्य पूरा हो चुका है। उसके बाद भवन को हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशक को हैंडओवर कर दिया गया है।



बाक्स...

पद भरे जाने के बारे में विभाग को भेजा पत्र : सीडीपीओ
- सीडीपीओ पांवटा साहिब संतोष कुमार ने बताया कि रामपुरघाट स्थित भवन योजना भवन बन कर तैयार है। इसमें मैनेजर, वार्डन, कुक, केयर टेकर, चौकीदार समेत अन्य पद भरे जाने है। स्टाफ नियुक्ति होने पर ही छात्रावास भवन के कमरों को पात्र कामकाजी महिलाओं के लिए आवंटित किया जा सकेगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed