फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women 50% bus fair issues

Sirmour News: निगम की बसों में 50 फीसदी छूट बंद, महिला यात्री मायूस

Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
women 50% bus fair issues
खुडद्राविल निवासी महिला यात्री मथुरा देवी।
सचित्र-
विज्ञापन


योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में पहली अप्रैल को महिला यात्रियों को पूरा किराया देकर सफर करना पड़ा। सरकार ने 31 मार्च के बाद से सरकारी बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट बंद कर दी है। इसकी जानकारी महिलाओं को नहीं थी, जिसके नतीजतन कम किराये के लिए निगम की बसों में चढ़ी महिला यात्रियों को पूरा बस किराया देना पड़ा। इसके कारण उनके चेहरे मायूस दिखे।


हालांकि सरकार ने अब हिम बस कार्ड धारक महिलाओं को ही बसों में किराये में 50 फीसदी छूट का प्रावधान किया है, लेकिन इसकी जानकारी ज्यादातर महिलाओं तक नहीं पहुंची। इसके कारण उनको पहले दिन पूरे बस किराये में ही गंतव्य तक रवाना होना पड़ा। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि महिलाओं को आधे बस किराए में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया गया है। यह सुविधा अब हिम बस कार्ड धारक महिलाओं को ही दी जाएगी। हिम बस कार्ड बनवाने के लिए महिला यात्री को हर वर्ष 236 रुपये अदा करने पड़ेंगे। यात्रा के दौरान यह कार्ड अपने साथ रखना होगा।
विज्ञापन


---बाक्स

1. खुडद्राविल निवासी मथुरा देवी ने बताया कि उसे बस किराये में दी जा रही छूट बंद होने की सूचना नहीं थी, होती तो वह प्राइवेट बस में यात्रा करती।

2. जरग निवासी महिला बस यात्री रेखा देवी ने कहा कि बस में ही कंडक्टर से हिम बस कार्ड की जानकारी मिली, जिसे अब वह बनवाएगी।

3. थाना खेगवा निवासी महिला बस यात्री ममता देवी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से आर्थिकी पर असर पड़ेगा।

4. थाना खेगवा निवासी महिला बस यात्री दुर्गा देवी ने कहा कि महिलाओं को पहले की तरह की किराये में छूट दी जानी चाहिए।

----संवाद

खुडद्राविल निवासी महिला यात्री मथुरा देवी।

खुडद्राविल निवासी महिला यात्री मथुरा देवी।

खुडद्राविल निवासी महिला यात्री मथुरा देवी।

खुडद्राविल निवासी महिला यात्री मथुरा देवी।

खुडद्राविल निवासी महिला यात्री मथुरा देवी।

खुडद्राविल निवासी महिला यात्री मथुरा देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed