फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman falldown in landslides in bhadidhar silai and injured

भूस्खलन की चपेट में आई कोरोना का टीका लगाने जा रही महिला

Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
woman falldown in landslides in bhadidhar silai and injured
रोनहाट में भूस्खलन की चपेट में आने से घायल महिला। संवाद - फोटो : NAHAN
रोनहाट (सिरमौर)। शिलाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट में कोरोना का टीका लगवाने जा रही 49 वर्षीय महिला अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सत्या देवी पत्नी दियुडू राम निवासी गांव रिणोई (लोजा-मानल) उपतहसील रोनहाट बुधवार दोपहर बाद रोनहाट बाजार से कोरोना का टीका लगवाने के लिए सीएचसी जा रही थी कि अचानक अस्पताल से करीब 500 मीटर पहले भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब सड़क किनारे महिला को घायल अवस्था में देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रोनहाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पांवटा अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सतपाल चौहान, पूर्व प्रधान जाती राम सिंगटा, पूर्व प्रधान सुरेश उनियाल, पूर्व प्रधान प्रताप धर्मेट, लाधी विकास मंच के महासचिव अनिल पराशर आदि लोगों ने बताया कि बाड़ीधार की खूनी-खान नामक स्थान पर अब तक पेश आए हादसों में दो लोगों की जान पहले भी जा चुकी है। इसके अलावा कई मर्तबा लोगों को पत्थर और मलबा गिरने से चोटें भी आई हैं और अब लोगों को यहां से गुजरने में डर लगता है। रोनहाट अस्पताल और शिलाई जाने के लिए ये एकमात्र रास्ता है, इसलिए इस स्थल पर भूस्खलन रोकने के उपाय करने की कई बार मांग की जा चुकी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कौंडल ने बताया कि घायल महिला के सिर में गहरी चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed