{"_id":"61df102089a77455a32d46c4","slug":"white-house-in-badusahib-nahan-declare-micro-contenment-zone-due-to-corona-nahan-news-sml3965074179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ूसाहिब में व्हाइट हाउस माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ूसाहिब में व्हाइट हाउस माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद स्थित अकाल अकादमी बड़ूसाहिब के व्हाइट हाउस में कोरोना संक्रमित मामले आने पर सबसे ऊपरी मंजिल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जबकि इस भवन के तृतीय मंजिल को बफर जोन बनाया गया है। यह आदेश जिला दंडाधिकारी आरके गौतम ने जारी किए।
आदेशानुसार इस भवन के सबसे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले व्यक्तियों को किसी भी स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और आपदा की स्थिति को छोड़कर उन्हें भवन में ही रहना होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी प्रकार की आवाजाही और सभी प्रकार के समारोह, प्रदर्शन, बैठकें, जुलूस, रैली, कार्यशाला, सामुदायिक और सभी प्रकार के धार्मिक आयोजन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी आवश्यक वस्तुओं की घर द्वार पर आपूर्ति संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान व उपप्रधान के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में अधिकृत व्यक्ति और वाहन के अलावा अन्य सभी व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। खंड विकास अधिकारी पच्छाद की ओर से माइक्रो कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में समय-समय पर सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी।