फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Wet and dry waste will now be segregated in Nauharadhar market.

Sirmour News: नौहराधार बाजार में अब गीला-सूखा कूड़ा होगा अलग

Fri, 09 Oct 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wet and dry waste will now be segregated in Nauharadhar market.
नौहराधार में गीला कूड़ निस्तारण के लिए जगह का अवलोकन करते पंचायत और व्यापार मंडल के सदस्य। स्रो
पंचायत ने लिया फैसला, कंपोस्ट पिट के लिए जगह भी की चिह्नित
विज्ञापन

प्लास्टिक-पॉलिथीन जाएगा वेस्ट यूनिट में, किरायेदारों से लिया जाएगा स्वच्छता शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार बाजार में कूड़ा प्रबंधन को लेकर व्यापार मंडल और ग्राम पंचायत ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। अब दुकानदारों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखना होगा। गीले कचरे के निस्तारण के लिए कंपोस्ट पिट बनाने को स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है।
प्लास्टिक, पॉलिथीन और रैपर समेत सूखा कचरा अलग एकत्र किया जाएगा और इसे नौहराधार में करीब 25 लाख रुपये की लागत से स्थापित प्लास्टिक वेस्ट यूनिट में भेजा जाएगा। बाजार और आसपास के क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए किरायेदारों से पंचायत की ओर से निर्धारित स्वच्छता शुल्क लेने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि बीडीओ संगड़ाह और स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों की व्यापार मंडल व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के अगले ही दिन इन फैसलों पर अमल शुरू कर दिया गया। व्यापार मंडल और पंचायत ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से कूड़ा अलग-अलग रखने और प्लास्टिक खुले में न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल प्रधान अशोक चौहान, जोगेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, रविंद्र चौहान, जेपी आढ़ती, तपेंद्र नेगी, सुरेश बोबी, सतीश कुमार, कुलदीप, पंचायत उपप्रधान कपिल ठाकुर और पंचायत सचिव अनिल कंवर समेत अन्य सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed