फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Wear helmet and seat belt: Kulwant Singh

हेलमेट और सीट बेल्ट पहनें : कुलवंत सिंह

Thu, 23 Jan 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wear helmet and seat belt: Kulwant Singh
त्रिलोकपुर स्कूल के बच्चों ने कालाअंब थाने का किया भ्रमण
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा का पढ़ाया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। देश में हर रोज हजारों लोग सड़क हादसों में दम तोड़ रहे हैं। इनमें अधिकतर युवा हैं। ऐसा यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण हो रहा है। यदि सभी यातायात नियमों का पालन करें तो हादसों में विराम लग सकता है। यह बात कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी कुलवंत सिंह ने त्रिलोकपुर स्कूल के विद्यार्थियों से कही।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर के विद्यार्थी सड़क सुरक्षा विषय के संदर्भ में शैक्षणिक भ्रमण पर पुलिस थाना पहुंचे। उनके साथ सड़क सुरक्षा क्लब की प्रभारी और प्रवक्ता भौतिक शास्त्र नीलम शर्मा और वाणिज्य प्रवक्ता वीर भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से 18 साल पूरे होने से पहले वाहन नहीं चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 18 साल पूरे होने के बाद भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट पहनें, नशे में कभी भी वाहन न चलाएं। थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाली पुलिस की कार्रवाई और चालान से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों ने पुलिस थाना की कार्यप्रणाली और कार्रवाई की जानकारी हासिल की। उन्होंने जाना कि कोई अपराध होने पर किस तरह से रिपोर्ट दर्ज की जाती है और एफआईआर क्या होती है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस किस तरह से कार्य करती है इसकी भी विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed