फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in ward no. 1 in nahan

Sirmour News: नाहन के वार्ड नंबर एक में कम पानी मिलने से लोग परेशान, पांच मिनट हो रही सप्लाई

Thu, 24 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
water problem in ward no. 1 in nahan
नाहन के वार्ड नं. एक में यहां पेश आ रही पेयजल किल्लत।संवाद
नाहन के वार्ड नंबर एक में कम पानी मिलने से लोग परेशान, पांच मिनट हो रही सप्लाई
विज्ञापन


-सुबह साढ़े सात बजे की जगह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक छोड़ा जा रहा पानी, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर एक में चार्जन मोहल्ले की ओर जाने वाली गली में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की दो पेयजल लाइनों में से एक में तो पर्याप्त पानी मिल रहा है, लेकिन दूसरी लाइन में बेहद कम पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में एक तरफ से लोगों को अतिरिक्त पानी मिल रहा है जबकि दूसरी तरफ से लोग परेशान हैं। कई बार यहां महज पांच मिनट तक ही पानी की सप्लाई मिलती है। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राजेश कौशिक, मीरा, सुनीता और आशा आदि ने बताया कि पेयजल संकट के साथ सप्लाई का समय भी परेशानी का कारण बना हुआ है। क्षेत्र में पानी छोड़ने का समय सुबह साढ़े सात बजे निर्धारित है, लेकिन कई बार साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक पानी छोड़ा जाता है। समय तय न होने के कारण नौकरीपेशा लोगों, कामकाज के लिए घर से बाहर जाने वालों और बुजुर्गों को घंटों पानी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित कर्मी से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि दोनों लाइनों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए और सप्लाई का समय भी निर्धारित किया जाए, ताकि लोगों को रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन चंद ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से समस्या की जानकारी मिली है। यदि पानी की सप्लाई निर्धारित समय पर नहीं हो रही है और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है तो स्थानीय लोगों से बात कर समस्या के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed