फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in tatiyana panchyat

टटियाणा पंचायत में 5 दिन से पेयजल संकट

Tue, 19 Apr 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)। Updated Tue, 19 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
water problem in tatiyana panchyat
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।

विज्ञापन

सतौन(सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के कफोटा सब डिविजन के अंतर्गत टटियाणा गांव में पिछले 5 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। विभाग की दशकों पुरानी योजना होने के कारण हांफ चुकी है। स्कीम में रोजाना कोई ना कोई समस्या हो रही है जिस कारण टटियाणा और आसपास के आधा दर्जन गांवों के 500 परिवारों को पीने के पानी की भारी समस्या हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों मायाराम शर्मा, चेत राम, गुलाब सिंह, रोशन लाल, सतीश, अनिल शर्मा, अमर सिंह आदि ने बताया कि विभाग की टटियाण गांव को 80 के दशक में योजना बनी हुई है। योजना से करीब 1000 ग्रामीणों के लिए बनाई गई थी, जबकि आज के समय में आबादी 5000 के करीब पहुंच चुकी है और स्कीम वही है। स्कीम दशकों पुरानी होने के कारण इसमें कोई न कोई खराबी आती रही है। इस योजना में काफी मरम्मत का कार्य होना है लेकिन विभाग गंभीरता से स्कीम के मरम्मत का कार्य नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 दिनों से ग्रामीणों को गाड़ियों में किराया देकर 25 किमी. दूर बोराड़ खड्ड से पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के लिए 2006 में तत्कालीन आईपीएच मंत्री रवीन्द्र रवि ने नई उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास रखा था लेकिन आज तक भी इस स्कीम का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। स्कीम का कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में कफोटा के कनिष्ठ अभियंता विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि टटियाणा की दशकों पुरानी योजना है। गांव की आबादी बढ़ जाने के कारण पानी की आपूर्ति में परेशानी हो रही है। विभाग नई स्कीम के कार्य पर जोर दे रहा है। विभाग की नई योजना को जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। नई स्कीम शुरू होने के बाद गांव में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
--------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed